बरेली। थाना अलीगंज पुलिस टीम ने एक अवैध तमंचे के साथ वायरल हुई फोटो से संबंधित अभियुक्त सतेन्द्र को गिरफ्तार किया है। सतेन्द्र, जो राम बहादुर का पुत्र है और ग्राम भजनई का निवासी को देर रात चैकिंग के दौरान ग्राम भजनई जाने वाले रास्ते की पुलिया से एक अवैध 12 बोर तमंचे के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान सतेन्द्र ने बताया कि जो तमंचा बरामद हुआ है, वही तमंचा है जिसे हाथ में लेकर उसने फोटो खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस ऑपरेशन में पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक राजित राम, उप निरीक्षक अब्दुल कादिर, हेड कांस्टेबल कमल सिंह और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मौजूद थे।