बरेली में बंदर और कुत्तों का आतंक , 5 घायल

WhatsApp Image 2025-02-09 at 15.17.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जिले में अलग-अलग क्षेत्र में बंदर और कुत्ते के हमले से पांच लोग घायल हो गए। परिवार वाले घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रेम नगर क्षेत्र के कुल्हाडापुर निवासी संदीप का 8 वर्षीय पुत्र यश रस्तोगी छत पर खड़ा था इस दौरान चार-पांच बंदर आए और यश रस्तोगी पर हमला कर दिया जिसमें यश रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी 40 वर्षीय अल्ताब अहमद घर के पास चौराहा पर काम से गया था इस दौरान आवारा कुत्ते ने अल्ताब अहमद के पैर में काट लिया अल्ताब अहमद घायल हो गया परिवार वाले अल्ताब अहमद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव जाम निवासी मोहम्मद जाबिर पुत्र मोहम्मद बारी गांव में काम से जा रहे थे इस दौरान आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया मोहम्मद जाबिर घायल हो गए घायल को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा शाह नूरी मस्जिद के पास के रहने वाले कादिर अली पुत्र जाफर अली पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद आसिफ अली अल्वी पुत्र अमीर शाह को आवारा कुत्तों ने अलग-अलग जगह काट लिया दोनों लोग घायल हो गए दोनों इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। बंदर और कुत्तों के आतंक से कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है नगर निगम विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights