मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में बारात में हंगामा, नशे में बारातियों ने पुलिस पर हमला किया,दरोगा की बर्दी फाड़ी, सिपाही घायल

February 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिले के थाना विनावर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह अपनी टीम के साथ कल रात करीब 8:10 बजे वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। जब पुलिस टीम ग्राम चन्दौरा पहुँची, तो मुख्य सड़क पर एक बारात चढ़ रही थी। पुलिस ने सरकारी कार्य हेतु बारातियों से रास्ता देने का अनुरोध किया, लेकिन कुछ नशे में धुत लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और अवरोध उत्पन्न करने लगे। समझाने के बावजूद वे नहीं माने और पुलिस को अपशब्द कहने लगे। पुलिस जब आगे बढ़ने लगी, तो कुछ लोगों ने गाड़ी घेर ली और हमला करने की कोशिश की।स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतरकर उन्हें हटाने का प्रयास किया। हमलावरों ने उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह की वर्दी पकड़कर खींचा और मारपीट शुरू कर दी। जब उनके साथी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल विनीत कुमान ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान बारात में शामिल महिलाओं को भी उकसाया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। फूलन, गीता और धर्मेंद्र सहित 17-18 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह की वर्दी फट गई औ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ह उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights