पुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-02-07 at 19.02.22
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना भुता द्वारा मुठभेड़ के दौरान पशु चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से अवैध असलाह मय कारतूस, गाड़ी, 20 हजार रुपये नगद व अन्य सामान बरामद किया किया। थाना भुता के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से थाना भुता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अधकटा जंगल में अभियुक्तगण सूरजपाल पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम धर्मपुर थाना हाफिजगंज, मोहम्मद जीशान पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम डांगा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत मोहम्मद शानू पुत्र मोहम्मद रहीश अहमद निवासी ग्राम मुड़िया जागीर थाना देवरनियां , मोहम्मद सैफ पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मुड़िया जागीर थाना देवरनियां जनपद को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को पुलिस टीम द्वारा टोंकने पर अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नियत से अवैध असलहों से पुलिस टीम पर फायर किये गये, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त सूरजपाल उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ तथा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में आरक्षी मोहित कुमार के बाये हाथ में गोली लगने से घायल हुआ, घायल अभियुक्त सूरजपाल व आरक्षी मोहित कुमार उपरोक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बरेली भेजा गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त मोहम्मद नवीं पुत्र मोहम्मद रफी निवासी ग्राम श्यामपुर गौटिया (उड़ला जागीर) थाना बिथरी चैनपुर नईम पुत्र अंसार उर्फ अली जान निवासी ग्राम पदारथपुर थाना बिथरी चैनपुर , इकबाल अली पुत्र पप्पू शाह निवासी ग्राम श्यामपुर गौटिया (उड़ला जागीर) थाना बिथरी चैनपुर , शरीफ पुत्र शब्बीर कुरैशी निवासी फिरोजपुर थाना शाही, सोहिल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम देवरनिया मुड़िया थाना देवरनिया जनपद बरेली अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights