मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गुरु-शिष्या की पवित्र परंपरा तार-तार, हेड मास्टर ने छात्रा को दिखाया ऐसा वीडियो…फिर की घिनौनी हरकत

January 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरु-शिष्या की पवित्र परंपरा को तार-तार करने का मामला सामने आया है। संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाते हुए छेड़छाड़ की वारदात की। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर ग्रामीणों ने स्कूल पर पहुंच कर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। हंगामे को देख आरोपी प्रधानाचार्य भाग निकला। जबकि, मौके पर पहुंचे बीईओ ने परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। मंगलवार दोपहर को क्षेत्र के एक गांव स्थित संविलियन स्कूल के बाहर दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है प्रधानाचार्य ने कक्षा 8 की एक छात्र को बीते दिनों अपने कमरे में अकेला बुलाकर उसको अश्लील वीडियो दिखाया और छेड़छाड़ की। आरोप है विरोध करने पर नाम काटने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा ने स्कूल की छुट्टी के बाद आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने स्कूल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया आरोपी प्रधानाचार्य पहले भी इस तरह के कृत्य कर चुका है। माफी मांगने पर मामला खत्म हुआ था। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। बीईओ ने भी स्कूल पहुंचकर घटना की जांच की है। हंगामा कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को बीईओ ने जांच कर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। हालांकि, मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights