बरेली। कस्बा रिठौरा के कृष्णा नगर कॉलोनी में एनएचएआई द्वारा हाईवे निकाले जाने में लोगों के मकान ढहाए जाने की प्रक्रिया के तहत एनएचएआई शनिवार को फिर बुलडोजर लेकर पहुंचा। लोगों को अपने मकान प्लाट का मुआवजा न मिलने के कारण आक्रोशित लोगों ने पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार को संपर्क कर मौके पर बुलाया मौके पर पहुंचने से पहले बुलडोजर जा चुका था। सुनीता गंगवार ने कहा कि यह किस प्रकार की व्यवस्था चल रही है लोगों को बिना मुआवजा दिए ही एनएचएआई द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि एनएचएआई तहसील प्रशासन को लोगों का मुआवजा राशि दे चुका है लेकिन तहसील प्रशासन तरह-तरह की नुक्ता चीनी निकाल कर लोगों को मुआवजा नहीं देना चाहता है यह सरकारी तंत्र का एक बड़ा भ्रष्टाचार है जब किसी भूमि की रजिस्ट्री होती है तो रजिस्ट्री विभाग यह नहीं देखता है कि यह भूमि का बैनामा सही है हो रहा है या गलत हो रहा है पूरा रजिस्ट्री शुल्क लोगों से वसूल लिया जाता है उसके बाद जब उसे भूमि पर किसी योजना के तहत अधिग्रहण करना होता है तब नियमों की किताबें खंगाली जाती हैं जिससे कि आपत्तियां दर्ज कर लोगों को मुआवजा न देना पड़े इसकी तरकीब निकाली जाती है और मुआवजा राशि घोटाले की भेंट चढ़ जाती है। सुनीता गंगवार ने कहा यह सरकारी तंत्र द्वारा लोगों का उत्पीड़न है और सरकार के संज्ञान से यह सारा कार्य होता है। सरकार के बिना कोई एक पत्ता भी नहीं हिला सकता है।