बरेली। राष्ट्रीय कवि संगम संस्था द्वारा गीत ऋषि स्वर्गीय किशन सरोज की जयंती के उपलक्ष्य में स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक हॉस्पिटल के लोक खुशहाली सभागार में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक जगदीश मित्तल(बाबू जी) “परमार्थी” की अध्यक्षता रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि रोहित राकेश करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ मोनिका अग्रवाल, निरुपमा अग्रवाल,योगेश पटेल,श्रीकांत ,ऋषभ गुप्ता,राजीव कुमार गुप्ता,उमेश कनौजिया राजीव बूबना की उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से पधारे गीतकारों को “गीत ऋषि किशन सरोज सम्मान” व समाजसेवी को “परमार्थी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कवियत्री यश कीर्ति गंगवार की पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।कार्यक्रम में आगरा से पदम गौतम कासगंज से मनोज मधुबन बदायूं से सुब्रत द्विवेदी, श्रीदत्त शर्मा,आकाश पाठक व केशव सक्सेना ,बीसलपुर से प्रियांशु त्रिपाठी, पीलीभीत से संजय पांडेय गौहर नवाबगंज से चैतन्य चेतन व यशकीर्ति गंगवार ,बहेड़ी से नेहा मिश्रा व सीमा मौर्य दिल्ली से अंजली सरदाना पूरनपुर से नीलांजला शर्मा गाजियाबाद से गार्गी कौशिक लखीमपुर से प्रियांशी बरनवाल आदि कवियों की उपस्थिति रहेगी।