बरेली। बारादरी प्रभाग, नागरिक सुरक्षा कोर, बरेली द्वारा सहायक उप नियन्त्रक प्रमोद डागर एंव डिवीज़नल वार्डेन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में कड़ाके की सर्दी के मद्देनज़र ग़रीब मज़दूर, रिक्शा चालक, जरुरतमंदों को कम्बल,चाय और बिस्कुट आदि का वितरण किया गया,सैटेलाइट चौराहा, शाहमत गंज, चौकी चौराहा, चौपला चौराहा पर कई ज़रूरत मन्द सर्दी से ठिठुरते हुए मिले जिन्हें चाय-बिस्किट और कम्बल वितरित किये गए। इस अवसर पर डिवीज़नल वार्डेन (R) शिवलेश पांडेय, डिप्टी डिवीज़नल वार्डेन कलीम हैदर, स्टाफ़ ऑफ़िसर संजय पाठक, पूर्व आई सी ओ ताहिर कमाल, आई सी ओ देवेंद्र कुमार शर्मा, पोस्ट वार्डेन जगदीश प्रसाद, पोस्ट वार्डेन विजय बाबू गुप्ता, पोस्ट वार्डेन बृजेश गोस्वामी, सेक्टर वार्डन्स सुनील कुमार, आकाश कुमार सिंह, राजकुमार, कैलाश गंगवार सहित अन्य वार्डन्स उपस्थिति रहे।