बरेली । दिल्ली से घर आते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक भाई की मौत हो गई दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया मृतक के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव रिछोला किफायत उल्ला निवासी 26 वर्षीय रईस पुत्र मोहम्मद शफीक साथ में चचेरा भाई 25 वर्षीय रफीक पुत्र मोहम्मद वसीम अहमद दोनों का दिल्ली में जरी का कारखाना है मंगलवार को मोटरसाइकिल से दिल्ली कारखाना में गए थे शाम को दिल्ली कारखाना से वापस आते समय रात्रि में लगभग दो बजे मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली चौराहा पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी रईस और रफीक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने रफीक को मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रईस को जिला अस्पताल से परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रफीक की मां रहीसन और तीन भाई एक बहन थे भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई।