मीरगंज। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (गरीब नवाज) की दरगाह पर सालाना रूप से मनाए जाने वाले उर्स को लेकर जायरीनों में काफी उत्साह दिखा। मंगलवार को ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ दियोरिया अब्दुल्लागंज में नीम वाले दादा मियां की मजार पर भी मनायी गई। फातिहा का एहतिमाम हुआ जिसमें अक़ीदतमन्दों ने मजार पर पहुंचकर फातिहा में शिरकत की वही उपसभापति शाहनवाज की तरफ से लंगर का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने ख्वाजा का लंगर ग्रहण किया। वहीं सामूहिक दुआ में देश-प्रदेश में अमन-चैन व तरक्की-खुशहाली की कामनाएं की गई। राजस्थान के जिला अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की 813वें उर्स की शुरुआत बुधवार को रजब (इस्लामी माह) का चांद नजर आने के बाद हो चुकी है और इसी के साथ उर्स की धार्मिक रस्में भी शुरू हो चुकी हैं, इस दौरान जामा मस्जिद के ईमाम मो. हसन, असलम मियां कमर अली खां, चम्मू खा आदि लोग मौजूद रहे।