बरेली । खानकाहे शाहजी रफीक़ुल उल औलिया में 813 वां उर्स ए ख्वाजा गरीब नवाज़ (र०अ० ) मनया गया । खानकाहे शाहजी रफीक़ुल उल औलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफीक़ीया मस्जिद रफीक़ुल औलिया मे आज बरोज़ मंगल 6 रजब को आले नबी औलादे अली सुल्तानुल हिंद सरकार ग़रीब नवाज़ सय्यद हसन सनजरी सुम्मा अजमेरी (र०अ०)का 813 वां क़ुल शरीफ बामुक़ाम कल्लू मियां के तकिये के सामने खानकाहे शाहजी रफिक़ुल औलिया मे सज्जादा नशीन हज़रत मुहिब मियां की सरपरस्ती मे मनाया गया । जिसमे खानक़ाहे रफीक़ुल औलिया के खतीब इमाम हजरत मोलाना सलीम साहब ने तक़रीर ,और सुन्हैरी मस्जिद के खतीबो इमाम हजरत कारी यसीन साहब ने तक़रीर की, व शायरे इस्लाम सरताज साहब ने नात व मन्क़बत पेश कि ।इसके बाद खनकाहे शाहजी रफीक़ुल औलिया के सज्जादा नशीन हजरत मुहीब मियां साहब क़िब्ला मोहम्मदी क़दीरी रफीक़ी ने क़ौमो मिल्लत व मुल्क के लिये खुसुसी दुआएं खैर की और इसके बाद लंगरे आम हुआ । क़ुल शरीफ मे खानकाहे शहजी रफिक़ुल औलिया के नायब सज्जादा फय्युख मियां व जिम्मेदारन अखलाक़ रफीक़ी सरताज रफीक़ी अली रफीक़ी इरशाद रफीक़ी नबी हसन रफिक़ी नन्हे रफिक़ी आमिर रफिक़ी जुनैद अख्तर रफिक़ी ज़हीर भाई व बस्ती के तमाम मुअज़्ज़ज़ हज़रात ने शिरक़त की।