संविधान गौरव अभियान पर कार्यशाला

WhatsApp Image 2025-01-08 at 13.07.14
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संविधान गौरव अभियान” उत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है। इस उत्सव मनाने का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन जन तक ले जाना है। इस संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप मे मनाने के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यशाला होने के उपरांत आज भाजपा महानगर कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। आज की इस कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना द्वारा की गई । कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी द्वारा किया गया। आज कि इस कार्यशाला मे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश एससी/ एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया द्वारा कार्यशाला मे बताया कि यह उत्सव दिनांक 11 जनवरी से 25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व प्रत्येक मंडल में दिनांक 08-09 जनवरी तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। मोर्चा स्तर पर दिनांक 09-10 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर बैठके की जाएगी। दिनांक 12-15 जनवरी तक जिला स्तर पर संविधान गौरव अभियान की गोष्ठीया आयोजित की जाएगी। दिनांक 15-25 जनवरी को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर क्विज निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 18 -25 जनवरी को युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासो एवं कॉलेज मे संपर्क करके युवाओं में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा। दिनांक 20-25 जनवरी को सभी अनुसूचित जाति वाले बाहुल्य क्षेत्र में रैली एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी सभी भूत एवं मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देश तत्व पर चर्चा की जायेगी। आज की इस कार्यशाला में सांसद छत्रपाल गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रतेश पांडे, तृप्ति गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, अरुण कश्यप, शीतल गुलाटी, योगेश बंटी, नरेंद्र मौर्य, राजीव कश्यप, मोहित अरोड़ा, अजय मौर्या, शिखा मल्होत्रा, अजय सिंह, राजकिशोर कश्यप, सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights