लोटनपुरा के गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की खुशी में कीर्तन दरबार हुआ

WhatsApp Image 2025-01-08 at 12.18.40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव की खुशी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा मोहल्ला लोटनपुरा में कल शाम का विशेष कीर्तन दरबार हुआ जिसमें सुखमनी सेवा सोसाइटी लोटनपुरा के सदस्यों द्वारा कीर्तन गायन किया ,गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला से सरदार गुरदीप सिंह और उनके कीर्तन जत्थे की बच्चियों ने गुरबाणी कीर्तन गायन किया। उसके उपरांत सरदार जितेंद्र पाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन के बारे में विस्तार से संगत को कथा सुनाई। अरदास उपरांत आई हुई संगत ने गुरु का लंगर भी ग्रहण किया और इस दीवान में गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला के प्रधान सरदार मंजीत सिंह और गुरुद्वारा पंजाबी जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपल मौजूद रहे और गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा जोगीपुरा के संगत ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मनजीत खन्ना ने आई हुई सभी साथ संगत का धन्यवाद करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व की लाख लाख बधाइयां दी। कार्यक्रम में मुख्य योगदान गुरुद्वारा लोटनपुरा कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल जी, सचिव रामू चौधरी जी,नरेंद्र चौधरी,आनंद सूर्यवंशी, त्रिलोकीनाथ जी, सरदार राहुल जी, मनोहर जी,ज्ञानी सरदार सत्येंद्र सिंह, श्री सुखमनि कमेटी के सचिव अमित रॉय, धर्मेंद्र चौधरी, राकेश संतोषी, अध्यक्ष मनजीत खन्ना,उपाध्यक्ष अमित कैलाश, अमरदीप, अंकित रॉय,राजेंद्र, अशीष रोहिल्ला, विवेक रत्नाकर, संजय कटारिया, अतुल कटारिया, दिशांत रॉय, शलभ संतोषी और लोटनपुरा की सभी सतसंगत ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights