संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला का आयोजन
बरेली । भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा अशरफी बैंक्वेट हाल में संविधान गौरव अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। बैठक में सभी जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान को निर्मित हुये 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है। अभियान का उददेश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी को याद करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करना है। यह अभियान 11 से 25 जनवरी तक जिले में चलाया जायेगा। जिला स्तर पर इस अभियान को गति देने के लिए एक संयोजक व तीन सह संयोजक बनाये गए है। मंडल स्तर तक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के लक्ष्य व संघर्ष को भी आम जनमानस तक पहुचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान को भाजपा ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा ने भाजपा के खिलाफ संविधान पर बहुत दुष्प्रचार किया था। संविधान निर्माण के समय की सभी घटनाओं की जानकारी देश की जनता को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था, लेकिन बाबा साहेब ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी का अपमान किया। आज बाबा साहेब के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने कभी भी उनको सम्मान नही दिया जबकि भाजपा ने बाबा साहेब को अपने कार्यकाल में भारत रत्न देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया। विधायक डॉ एमपी आर्य ने कहा कि जो सदन में संविधान की कॉपियां लहराते है उनको खुद संविधान के बारे में नही पता होगा। कांग्रेस के द्वारा देश मे इमरजेंसी लगा कर संविधान की हत्या करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। कांग्रेस ने कभी भी भीम राव अम्बेडकर जी का सम्मान नही किया। विधायक डॉ डी सी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान व आरक्षण लागू नही होने दिया । कांग्रेस व सपा ने हमेशा दलितों का अपमान करने का काम किया है। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ आंबेडकर जी के संविधान का ही नतीजा है कि देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला विराजमान है। वहीं चाय बेचने वाले एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जन सेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज भी बाबा साहेब के विचार समाज के बीच नहीं गये है। भाजपा सरकार द्वारा ही बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ी पाँच स्थानों को पंच तीर्थ के रुप मे विकसित किया गया। भाजपा बाबा साहेब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, विधायक डॉ डी सी वर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिला अध्य्क्ष पूरण लाल लोधी, जिला पंचायत अध्य्क्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, तेजेस्वरी सिंह, मंजू कोरी, नेहा कन्नौजिया, मुकेश राजपूत, सुरजीत सिंह यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































