त्रिदिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड को प्राथमिक उपचार, तंबू निर्माण की ट्रेनिंग दी

WhatsApp Image 2025-01-07 at 16.32.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी : सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कालेज वनगवां में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड को प्राथमिक उपचार, गांठें-बंधन, मीनारें, प्रकृति की गोद में तंबू निर्माण की ट्रेनिंग दी गई। प्रबंधिका आराधना सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि सफलता पानी है, तो बच्चे दृढ़ निश्चायी बनें, अपनी सारी शक्तियों को संगठित करें और विवेकपूर्ण निर्णय लें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा बीड़ी, सिगरेट, पान-तंबाकू, गांजा, शराब से दूर रहें। नशीले पदार्थों के खाने से अंतरात्मा की आवाज दब जाती है और व्यक्ति नैतिक मूल्यों को भूल जाता है। शक्ति, साहस और आत्मविश्वास में कमी आती है। अनुशासित रहें। मर्यादाओं को पालें और वर्जनाओं से बचें। प्रबंधक सत्येंद्र सिंह चौहान ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी शक्ति, सामर्थ्य और उत्तरदायित्वों को न भूलें, पुरुषार्थ करें और महान लक्ष्य को पाएं। शिविर में मरीजों को ले जाने के तरीके, पट्टियां बांधना, स्ट्रेचर बनाना, गैजेट्स बनाना, बिना बर्तन भोजन बनाने की ट्रेनिंग दी गई। बच्चों ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह परमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने साहसिक क्रियाकलापों का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षक सत्यभान यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, रेणु वर्मा और श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने कैंपफायर किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिक्षक विनोद तिवारी, संतोष चौहान, खेमपाल सिंह, हरीश सिंह, राम वीरेश यादव, सोमेंद्र यादव, सीमा यादव, तुलसी तोमर, विनय कुमार सोलंकी, राम वीरेश यादव, सत्येंद्र पाल सिंह तोमर, प्रदीप चौहान, तोहिद राजा, अशरफ खान, राजकुमारी, अजय वीर सिंह, सोमेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights