गंगादीन इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ

WhatsApp Image 2024-12-30 at 16.54.48
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : गंगादीन इंटर कालेज गूरानवीगंज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बच्चों को ड्रिल, मार्च पास्ट, के अलावा घनें जंगलों में रहने, पहाड़ों चलने और प्राकृतिक आपदाओं में बचाव और स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया और उन्होंने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में नि:स्वार्थ सेवा और देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। नई उमंग और उत्साह भरती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र से आए पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा प्राकृतिक आपदाओं में स्काउटिंग कला का उपयोग करें। हमेशा स्वयं को तैयार रखें। हर बच्चा मुश्किल चुनौतियों का सामना करना सीखें। प्रशिक्षण शिविर में ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडा गीत, बांया हाथ मिलाना, सैल्यूट, वर्दी, झंडी संकेत, टोली विधि, टोली नायकों का चयन के अलावा प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। शिक्षक योगेंद्र तिवारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि शिविर में 23 टोलियां बनाई गई हैं। 280 से अधिक स्काउट गाइड प्रतिभा कर रहे हैं। इस मौके पर शिक्षक योगेंद्र तिवारी, दीपक शर्मा, अवधेश कुमार, राम मोहन, कपिल देव,
धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights