अटल जी के चिंतन को करें आत्मसात : प्रो. राकेश

WhatsApp Image 2024-12-18 at 12.12.26
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में एक गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने कहा कि अटल जी एक उत्कृष्ट वक्ता, लेखक, कवि एवं सफल शासक थे। भारत में सुशासन की संकल्पना उन्हीं के कार्यकाल से आरंभ हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के भविष्य का निर्माण करना है। इसके लिए यह परम आवश्यक है कि वे अटल जी जैसे व्यक्तित्व के जीवन दर्शन से सीख लेते हुए उनके चिंतन को जीवन में उतारें एवं आत्मसात करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिज्ञों को भी अटल जी के चिंतन एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए देश की कमान संभालनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक राजनंदन सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को अटल जी के जीवन एवं उनके शासनकाल में भारत की उपलब्धियों से परिचित कराया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यार्थियों ने “अटल जी एवं सुशासन” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के कृष्ण कुमार ने प्रथम, शशांक पांडेय ने द्वितीय एवं अनुज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने अटल जी की कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में हर्ष पाराशरी, अमित गंगवार, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights