मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया, रक्तदान किया

December 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में कांग्रेसजनों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया सोनिया गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस पार्टी सद्भावना दिवस के रूप में रक्तदान कर मना रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने योगी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। तो वही इंडिया गठबन्धन में चल रहे नेतृत्व के रार पर भी कांग्रेस का रुख साफ करते हुए, राहुल गांधी को अपना नेता बताया। ओमकार सिंह ने रक्तदान कर कहा कि प्रदेश में सरकार ने हिंदू और मुस्लिम के सद्भाव को समाप्त कर दिया है। आज प्रदेश में बहराइच, संभल से लेकर गोरखपुर तक हत्या और दंगे हो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सद्भाव रक्तदान शिविर से कांग्रेस सभी के एक होने का संदेश दे रही है। इस अवसर पर पूर्व एआईसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल सागर व जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान ने सयुक्त रूप से कहा सरकार मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे के साथ गिरजाघर में मतभेद पैदा करना चाहती है, तो हमारा रक्त सभी मतभेदों को दूर करेगा। आज हमारे लिए सेवा का दिन है और 2027 में भी जनता की सेवा करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, सचिव जीतपाल सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वफाती मियां चौधरी, सकालु नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चांद मियां सलमानी, 35 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया एवं पांच लोगों ने रक्तदान किया। बताते चले को इस बात जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने 50वी बार रक्तदान किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य महासचिव अंकित चौहान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद, उपाध्यक्ष अकील अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिला सचिव अनिल पाठक जिला सचिव राजीव ठाकुर,सखानू नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कासिम अंसारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दातागंज के अध्यक्ष अजहर हुसैन राजेन्द्र, रफत अली, योगेंद्र कुमार, श्याम सिंह, इख्लाश हुसैन, वीरेश तोमर, राम रतन पटेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights