बदायूँ में डीएम ने नौनिहालों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर की अभियान की शुरुआत

WhatsApp Image 2024-12-08 at 8.27.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने ब्लॉक जगत के ग्राम पडौआ के कंपोजिट स्कूल में आयोजित बूथ में नौनिहालों को पल्स ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। जनपद में जीरो से 5 वर्ष तक के 5 लाख 81 हजार बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 2325 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को सभी बूथों पर पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की ड्राप से वंचित न रहे तथा सभी गठित टीमे अपना-अपना कार्य पूरी गंभीरता से करें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों,समस्त ग्राम प्रधानों तथा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के सभासदों से अपील की कि वह पल्स पोलियों अभियान में सहयोग करें तथा जीरो से 05 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की ड्राप से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्र ने बताया कि रविवार को जनपद में बनाए गए 2325 बूथो पर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई गई। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक घर-घर जाकर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई जायेगी। उसके उपरान्त 16 दिसंबर को बी टीम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 581000 बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई जायेगी। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डा0 पलवीन कौर, डॉ असलम, डॉ कौशल गुप्ता सहित चिकित्सा विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights