मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बांग्लादेश में चरम पर पहुंचा अत्याचार – धर्मेंद्र

December 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- मानवाधिकार संरक्षण मंच बदायूं के तत्वाधान में शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज बदायूं में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।जिसमें बांग्लादेश में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और अत्याचार के विरोध में 04 दिसम्बर को बदायूं क्लब में प्रातः 11 बजे से विशाल जनसभा व धरना प्रदर्शन किया जायेगा।प्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध, ईसाई और अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों, घरों और प्रतिष्ठानों को लगातार तोड़ा जा रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर जुल्म, अत्याचार, दुराचार, हमला किया जा रहा है। बांग्लादेश के चटगांव जिले में 30000 हिंदुओं ने एक बड़े चौराहे पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के सबसे प्रमुख अल्पसंख्यक संगठन बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसलिंग ने वक्तव्य जारी करके कहा शेख हसीना की धर्मनिरपेक्ष सरकार के जाने के बाद हिंदुओं पर 2000 से अधिक आक्रमण हुए। उन्होंने कहा बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के विरुद्ध है। ऐसी वैश्विक ताकतों के विरुद्ध हैं जो किसी विकासशील देश को विकसित होते हुए नहीं देख सकती। बांग्लादेशी ऐसी शक्तियों के विरुद्ध है जो भारत को अशांत पड़ोसियों से घिरा हुआ देखना चाहती है।विभाग प्रचारक विशाल ने कहा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए। बांग्लादेश सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियां इन हमलों को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई हैं, जो कि बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा अगर यह स्थिति ऐसे ही जारी रही, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा बांग्लादेश सरकार इन हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।मानवाधिकार संरक्षण मंच के संरक्षक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, महिलाओं और अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हमलों, हत्याओं, लूटपाट, आगजनी और अमानवीय अत्याचार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और मानवाधिकार संरक्षण मंच इसकी निंदा करता है।मानवाधिकार संरक्षण मंच के जिला संयोजक जोगपाल, जिला सह संयोजक नीरज, सह संयोजक शारदाकांत, सह संयोजक सीमा रानी ने सभी लोगों से विशाल जनसभा व धरना प्रदर्शन में जुटने का आवाह्न किया।मंच का संचालन सत्यप्रकाश ने किया।इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला प्रचारक घनश्याम, जोगपाल, मनीष सिंघल, जगजीवन राम, नीरज, दीपक, सीमा रानी सहित अन्य बंधु उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights