मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घर में चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने चस्पा किया नोटिस

December 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। के अकराबाद के गोपी क्षेत्र में एक महिला अपने घर को अस्पताल बनाकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव करा रही है। इसकी सूचना पर 30 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ी, लेकिन महिला नहीं मिली। उसके घर पर विभाग ने नोटिस चस्पा कर पांच दिन में जवाब मांगा है। गोपी क्षेत्र में एक महिला संध्या द्वारा अपने घर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने की सूचना विभाग को मिली थी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, मगर महिला वहां नहीं मिली।पता चला कि उसके पति की चार-पांच दिन पहले हादसे में मौत हो गई है। वह हाथरस में है। टीम ने अंदर जाकर देखा कि घर में चार बेड बने हैं।  डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री ने बताया कि महिला कितने समय से महिलाओं का प्रसव करा रही है। इस बारे में महिला की बहू सही से जानकारी नहीं दे पाई। नोटिस चस्पा कर उससे जवाब मांगा है। अगर महिला जवाब नहीं देती है तो फिर टीम जाएगी। महिला से पूछताछ की जाएगी कि वह प्रसव कराने का काम कब से कर रही है। टीम ने क्लीनिक एंड हेल्थ केयर सेंटर, बांके बिहारी पैथो, बांके बिहारी क्लीनिक, आनंद आई केयर को नोटिस दिए हैं। सभी के संचालक अप्रशिक्षित डॉक्टर हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights