मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

25 नवम्बर तक करें उ0प्र0 गौरव सम्मान के लिए आवेदन

November 23, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों जैसे कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले को उ०प्र० गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। जिसके लिए पात्र महानुभाव अपने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन 25 नवम्बर तक कर सकते हैं। आवेदन प्रारूप व अन्य संबंधित जानकारी के लिए संस्कृति विभाग की वेबसाईट upculture.up.nic.in पर देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निदेशक, संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षणोपरान्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मा० मुख्यमंत्री के अनुमोदनोपरान्त चयनित व्यक्तियों को उ०प्र० गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उ०प्र० गौरव सम्मान हेतु 25 नवम्बर 2024 तक पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन gauravsammanup@gmail.com एवं ऑफलाइन निदेशक संस्कृति निदेशालय उ०प्र० नवम तल जवाहर भवन लखनऊ पर प्रेषित किये जा सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights