मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

लॉरेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य बता कर फिरौती मांगने वाला बदायूँ का युवक गिरफ्तार

November 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी। लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य बताकर हल्द्वानी में यूट्यूबर से मांगी थी फिरौती, अब पुलिस खंगाल रही कुंडली। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी युवक हल्द्वानी ने लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर दो करोड़ रुपये मांगने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके परिचितों के बारे में जानकारी कर रही है। मंगलवार को पुलिस के गांव पहुंची। गांव में कोई नहीं रहता। पुलिस ने ग्रामीणों से बात की और लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का परिवार कई साल पहले गांव छोड़कर बाहर रहने लगा है। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी युवक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी से फिरौती मांगी थी। हल्द्वानी निवासी सौरभ जोशी ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने गांव थानपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र पूरन सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मंगलवार की सुबह जनपद बदायूं में अरुण कुमार का नाम सुर्खियों में बना रहा। इधर जब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया तो फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा पुलिस बल के साथ गांव थानपुर पहुंचे। परिवार व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने लगे। पुलिस को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि काफी वर्षों से अरुण के माता-पिता चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। अरुण के पिता पूरन सिंह उर्फ कल्लू पर दो बीघा जमीन पुश्तैनी है। भरण पोषण के लिए बाहर मजदूरी करने गांव से चले गए। कई साल से गांव नहीं आए। उनका बड़ा बेटा अमित शादीशुदा है। अपने मां-बाप से अलग रहकर अन्य जगह मजदूरी करता है। उस दौरान अरुण की उम्र लगभग आठ साल थी। गांव में उनका पुश्तैनी घर खंडहर पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया वह दशहरा मेला देखने गांव थानपुर आया था लेकिन फिर नहीं आया। अब अखबारों के माध्यम से पता चला कि दो करोड़ रुपये मांगने पर पकड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना था अरुण सीधा साधा था। पता नहीं उसने क्यों रुपये मांगे। हो सकता है कि वह सोशल साइट्स देखकर यह सीख गय हो। पुलिस अरुण और उसके परिचितों की कुंडली खंगाल रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights