मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

मां गंगा की रक्षा सेवा का लिया संकल्प, कार्तिक पूर्णिमा पर 5125 दीयों की रोशनी से चमका राम गंगा घाट

November 16, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी/ महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 5125 दीप प्रज्वलित कर रामगंगा घाट पर देव दीपावली मनाई गई व माँ गंगा जी की महाआरती की गयी। साथ ही श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ, रक्तदान का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, नीरज शर्मा, मोहम्मद नवी, अनुपम कपूर, राकेश कुमार अग्रवाल, दिनेश गोयल, देवेन्द्र खंडेलवाल, आशीष खंडेलवाल, जयवीर सिंह द्वारा माँ गंगा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद दृष्टिदोष निवारण समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह बासु ने की। गणमान्य विशिष्ट अतिथि एस डी एम सदर बरेली गोविंद मौर्य ने आयोजकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था परिवार के सदस्यों ने गणमान्य अथितियों का माल्यापर्ण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने संस्था परिवार की इस ऐतिहासिक पहल की सराहना करते हुए इसका श्रेय संस्थापक डॉ. रजनीश सक्सेना एवं संस्था परिवार को देते हुए संस्था के उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि पिछले 38 वर्षों से माँ गैंगा की असीम अनुकम्पा से संगठन परिवार माँ गंगा के घाट पर निरंतर सेवार्थ आता रहा है आज पुनः कार्तिक पूर्णिमा का दिन इतिहास में दर्ज हुआ जब राम गँगा के पावन भूमि पर 5125 दीप प्रज्वलित कर यह महाआयोजन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संस्था परिवार इस प्रयास को आजीवन निरंतर आगे भी करता रहेगा। संस्था परिवार की ओर से गणमान्य मुख्य अथितियों को गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से नवाजते हुए दोशाला उड़ा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस महाआयोजन का मुख्य आकर्षण जहाँ 5125 दीप जले वही माँ गंगा की जीवंत झाँकी के रूप में शिवानी का उत्कृष्ट अभिनय रहा। इस अवसर पर डॉ रजनीश सक्सेना, महंत अजय शर्मा, लाइफ आर्ट एक्सपर्ट विशेष कुमार, कनिष्क शर्मा, अखिलेश शर्मा, राकेश चौहान, अजय राज सिंह, कौशल सिंह, अरुण चौहान, हरि ओम सिंह, अभिषेक सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, पूनम सक्सेना, शिवा शर्मा, अभिषेक शर्मा, विवेक मिश्रा, नमन पाठक, नरेंद्र पाल, बिंदु सक्सेना आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व प्रथम सत्र में संस्था परिवार के सदस्यों ने रामगंगा चौबारी मेला घाट पर एवम् प्रशासनिक मेला प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ शिविर संचालकों, व्यापारियों को माँ गंगा की रक्षा क्यों और कैसे विषय पर जागरुक करते हुए पम्पलेट वितरित किये। साथ ही मेला प्रांगण में संस्था परिवार की ओर से बैनर लगाकर उपस्थित जनमानस को जागरुक किया। डॉ रजनीश सक्सेना ने बताया कि कल दिनांक 16 नवंबर को रामगंगा के प्राचीनतम घाट पर प्रशासनिक मेला मंच के प्रागंण में मां गंगा की रक्षा क्यों और कैसे विषय पर नाटक का मंचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights