कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग, एवं खो-खो प्रतियोगिता में कई जनपदों का दबदबा रहा

WhatsApp-Image-2024-10-17-at-19.06.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के 08 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को खेल-भावना व खेल नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलायी गयी तथा खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता(पुरूष) का प्रथम मैच जनपद रामपुर एवं जनपद पीलीभीत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत नें 32-06 से यह मुकाबला जीता । कबड्डी प्रतियोगिता(पुरूष) का द्वितीय मैच जनपद बिजनौर एवं जनपद बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बिजनौर नें 24-18 से यह मुकाबला जीता ।

कबड्डी प्रतियोगिता का तीसरा(पुरूष) मैच जनपद सम्भल एवं जनपद शहाजहॉपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद शाहजहॉपुर नें 23-09 से यह मुकाबला जीता । कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का प्रथम मैच जनपद शाहजहॉपुर एवं जनपद बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली नें 25-07 से यह मुकाबला जीता । कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का द्वितीय मैच जनपद पीलीभीत एवं जनपद बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बिजनौर नें 15-12 से यह मुकाबला जीता ।

कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का तृतीय मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा नें 22-16 से यह मुकाबला जीता । कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का चतुर्थ मैच जनपद सम्भल एवं जनपद रामपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद रामपुर नें 04-02 से यह मुकाबला जीता ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights