मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Jharkhand

झारखंड राज्यपाल संतोष ने “सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी” का किया उद्घाटन

September 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा मोरहाबादी मैदान में “सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग- थल सेना, वायु सेना और नौसेना का सहभागिता करना सराहनीय है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नवीनतम सैन्य उपकरण, हथियार और भारतीय सेना की बढ़ती ताकत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत हो रहे रक्षा क्षेत्र में देश की प्रगति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत आज हथियार के मामले में आत्मनिर्भर है। हमारे देश द्वारा अत्याधुनिक हथियार व उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। राज्यपाल गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि हमारे वीर जवान दिन-रात सरहदों की रक्षा करते हैं। उन्होंने देश के उन सभी वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता अर्पित की जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। झारखंड के राज्यपाल ने सेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका अनुकरणीय योगदान देश को सशक्त और सुरक्षित बनाए रखता है।

उन्होंने इस प्रदर्शनी को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी सेना में सेवा करने की भावना को जागृत करेगी और देशभक्ति तथा अनुशासन की भावना को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान कई सेना द्वारा प्रदर्शित साहसिक गतिविधियाँ और मोटर साइकिल डेयर डेविल्स शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। उक्त अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्द्र तिवारी, जीओसी -इन- सी, ईस्टर्न कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी, जीओसी, ब्रह्मास्त्र कोर, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, जीओसी, कॉकरेल डिवीजन समेत सेना के कई वरीय पदाधिकारीगण व सैन्य कर्मीगण तथा उनके परिवार के सदस्य, गणमान्य अतिथिगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights