बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सन्दीप मिश्रा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर पत्र दिया। उन्हें पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं को चैम्बर की दिक्कत बताई गई। बताया गया कि बदायूँ शहर में कलेक्ट्रेट मार्ग पर सड़क किनारे अधिवक्ता अस्थाई चैम्बर बना कर बैठते,हर पल दुर्घटना का खतरा रहता,अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ दिए जाते है। इसलिए कलेक्ट्रेट परिसर में पक्के दो मंजिला सौ चैम्बर बनना औऱ पुस्तकालय को किताबे बहुत जरूरी है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह और महासचिव सन्दीप मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय विधि एव न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दो मंजिला सौ चैम्बर औऱ पुस्तकालय को पुस्तको की मंजूरी का भरोसा दिया। कहा जल्द ही काम शुरू हो जाएगा और पुस्तकालय को किताबे भी मिल जाएगी। उधर भाजपा के एमएलसी बागीश पाठक ने वकीलों के लिए टीन शेड को आठ लाख रुपये मंजूर करके डीएम को पत्र भी जारी कर दिया है। जिला बार एसोसिएशन को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दे कि आज भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के जन्मदिवस समारोह में केंद्रीय विधि एव न्याय मंत्री आये थे, यही पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने मुलाकात की। औऱ केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की।