शराब पीने को रुपए नही देने पर युवक को मारे चाकू

WhatsApp-Image-2024-07-02-at-16.01.15
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शराब के पैसे ना देना युवक को भारी पड़ गया। जिसके चलते उसके साथियों ने युवक को जमकर पीटा वही युवक के सर में चाकू मार कर युवक को घायल कर दिया उसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सुभाष नगर के तपेश्वर नाथ निवासी अरविंद कुमार पाठक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पुत्र रामबाबू पाठक का सुभाष नगर के तपेश्वर नाथ निवासी हनी ठाकुर, सुमित और अंकित के साथ उठना बैठना था।अरविंद कुमार का आरोप है इस बीच अंकित ने उनके बेटे रामबाबू से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रामबाबू ने अंकित से कहा न शराब पीता हूं ना पिलाउ। इस बीच अंकित के साथ मौजूद उनके साथी रामबाबू के साथ बदतमीजी पर उतारू हो गए। और रामबाबू से मारपीट करने लगे। अंकित के साथ मौजूद अन्य साथियों ने रामबाबू पर चाकुओं से वार कर दिया जिससे रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रामबाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights