सपा के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन ने सपा मुखिया अखिलेश का जन्मदिन भव्य रूप में मनाया
जुनावई। क्षेत्र के गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिन को मनाया गया। वहीं मौके पर मदरसे के बच्चों के द्वारा कुराने ए पाक की तिलावत पढ़ कर कुरान खानी में भाग लिया गया। जबकि इस मौके पर फांतह पढ़कर अखिलेश यादव की लम्बी आयु के लिए खुदा से दुआ मांगी गई। जुनावई क्षेत्र के कादराबाद गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

वहीं इस मौके पर कार्यकर्ताओंके द्वारा एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। बहीं इस अवसर पर मदरसे की बच्चों के द्वारा कुरान ए पाक की तिलावत कर कुरानखानी में भाग लिया गया। मदरसे की मौलाना एवं कार्यकर्ताओं ने दुरूदे ए फांतह पढ़ने के उपरांत अखिलेश कुमार की लंबी आयु के लिए खुदा से दुआ मांगी। इस अवसर पर क्षेत्र के दुर्ग स्थानों से आये कार्यकर्ता एवं मदरसे के बच्चों को भोजन कराया गया। साथ ही सभी को मिष्ठान भी वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने जुनावई सीएचसी एवं कादराबाद निजी अस्पताल में सैंकड़ों मरीजों को फल वितरित किए।

अखिलेश कुमार यादव के जन्म दिन के मौके पर समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए बताया आने वाले प्रदेश की बागडोर समाजवादी के हाथों में होने के साथ ही अखिलेश कुमार यादव देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखे जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधान श्योराज सिंह यादव, चंद्रकेश यादव, रामबाबू सिंह, दिनेश कुमार ,सालीम मियां, हाफिज कादरी,मुनेश कुमार, महीपाल सिंह, हरि निवास, रफीक, नीरेश शर्मा,हरिबाबू,बदर अहमद,मौहर सिंह, धनीराम, राधे श्याम,हाजी हनीफ, मोहम्मद अली जान सहित आदि मौजूद रहे।













































































