मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रुपये को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलर्स में हुआ विवाद, फिरोज ने जैद के सीने में उतारीं कई गोलियां; मौत

June 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदीकुंज इलाके में शुक्रवार शाम रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद जैद (23) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी दफ्तर का शटर बाहर से बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनकर पुलिस को खबर दी।पुलिस मौके पर पहुंची। शटर खोलकर देखा गया तो अंदर खून से लथपथ जैद मिला। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालिंदीकुंज थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।पकड़ा गया आरोपी फिरोज भी प्रॉपर्टी डीलर है। दोनों का किसी प्रॉपर्टी के रुपयों को लेकर आपस में विवाद था। दोनों अपने एक जानकार के दफ्तर में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और फिरोज ने जैद के सीने में कई गोली मार दीं। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights