मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइप लाइन काटकर आग लगाने का प्रयास, युवक को पकड़ा

June 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। के बिसौली नगर स्थित माहेश्वरी हॉस्पिटल में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब स्टाफ ने आक्सीजन पाइप लाइन काटकर आग लगाने का प्रयास करते एक युवक को धर दबोचा। युवक ने सहसवान के चर्चित चिकित्सक, उसके बेटे वहीं के एक व्यक्ति के कहने पर घटना को अंजाम देने की बात कही है। सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि बिसौली नगर के मोहल्ला सोमवार बाजार स्थित माहेश्वरी अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्टाफ की सजगता से बड़ी घटना होने से बच गई। अस्पताल के प्रबंधक रामप्रताप द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह अपराह्न लगभग दो बजे ऊपरी मंजिल पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर आक्सीजन पाइप लाइन को चाकू से काटने का प्रयास कर रहे एक युवक पर पड़ी। मैनेजर के अनुसार युवक पाइप लाइन काटकर आग लगाना चाहता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिससे दर्जनों मरीजों की जान को खतरा हो जाता। टोकने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए नीचे की ओर भागा। शोर सुनकर अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच एक महिला सफाई कर्मचारी युवक को देखते ही रोने लगी। उसने बताया कि उक्त युवक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने का प्रयास किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तारिक निवासी मोहल्ला चौधरी सहसवान बताया। युवक ने बताया कि वह सहसवान स्थित डा. रामनिवास गुप्ता अस्पताल पर बतौर इलेक्ट्रिशियन काम करता है। उसे घटना को अंजाम देने के लिए डा. रामनिवास गुप्ता, उनके बेटे डा. आदित्य व डा. अभिनव और सहसवान निवासी कासिम ने भेजा था। तारिक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुनील अहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर आरोपी सहसवान से फरार बताए जा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights