बदायूँ। भीषण गरमी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट्स फॉर सेवा द्वारा चलाए जा रहे पशु पक्षी बचाओ अभियान के अंतर्गत बिसौली में स्थापित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए सकोरा भेंट कर अभियान में सहयोग करने का निवेदन किया गया। उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल एवं चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह को सकोरा भेंट करने के बाद जिला संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रचण्ड तापमान से सभी प्राणी झुलस रहे हैं। हम अपने आप को बचाने में सक्षम हैं किन्तु बेसहारा और बेजुबान पशु पक्षियों की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। उनके जीवन की भी रक्षा करना प्रत्येक जागरूक मनुष्य का कर्तव्य है।