भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

WhatsApp-Image-2024-05-29-at-20.03.47
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज किसानों के मसीहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व जीवन चरित्र पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि भले ही चौधरी साहब का निधन हुए 37 वर्ष हो गए हो परन्तु आपके द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय और आपके विचार हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। चौधरी साहब ने सत्ता मिलते ही ज़मींदारी समाप्त कर किसानों को ज़मीन का मालिक बना दिया, चकबंदी कानून के जरिये अलग थलग पड़े किसानों के खेत एक स्थान पर करा दिए वहीं सामजिक न्याय की लड़ाई मज़बूत करने के लिए मंडल कमीशन का गठन भी किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि जीवन की अंतिम सांस तक वह गाँव, गरीब और किसान के लिए ही लड़ते रहें और इसके चलते उन्होंने कभी अपने परिवार का भी ख्याल नहीं किया ज़ब वह दुनिया से गए तो उनका न कोई अपना मकान और न कोई ज़मीन ही थी वह ज़ब भी चुनाव में जाते तो जनता से एक वोट और एक नोट मांग कर ही चंदे से चुनाव लड़ते थे हमेशा किसानों के हक़ हकूक के लिए चिंता किया करते थे इसी लिए वह किसानों के दिलों पर आज भी राज़ करते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत शिव प्रताप यादव, ज़िला उपाध्यक्ष संजीव यादव दंन्नू, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, सैय्यद ज़मील अहमद, सत्य प्रकाश मौर्या, संदीप मौर्या, आलोक सेठ, शिवम प्रजापति, अनुज मौर्या, नवीशेर खाँ आदि प्रमुख पदाधिकारी गण कार्यक्रम में मौजूद रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights