भाई ,भतीजो पर हत्या का आरोप सड़क किनारे मिली लाश

WhatsApp-Image-2024-05-29-at-18.15.27
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना इज्जत नगर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर माफी निवासी 40 वर्षीय राम बहादुर पुत्र टीकाराम की लाश बिथरी चैनपुर क्षेत्र में ईंट के भट्टा के पास सड़क किनारे पड़ी मिली और मोटरसाइकिल गांव अब्दुल्लापुर से आधा किलोमीटर की दूरी पर पड़ी मिली परिवार वालों का आरोप है राम बहादुर की हत्या उसके भाई और भतीजो ने की है ।मृतक का बेटा विशाल का आरोप है कि मेरे पिता राम बहादुर की हत्या मेरे ताऊ मुन्नालाल उनके बेटे नरेश , रमेश और मनोज ने की है। कुछ महीने पहले रमेश रामबहादुर से मोटरसाइकिल मांगने आए थे रामबहादुर ने मोटरसाइकिल देने से मना कर दिया इस बात को लेकर रमेश ,नरेश और मनोज से रामबहादुर का झगड़ा हो गया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

था इसी बात की रंजिश मानने लगे कुछ दिन पहले घर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ की थी घर का सारा सामान तोड़ दिया था थाना इज्जत नगर में शिकायत की थी।रामबहादुर मंगलवार सुबह को खेत पर जानवरो के लिए चरी काटने गए थे घर लौटकर नहीं आए दोपहर बाद जब तलाश करने गए तो रामबहादुर की मोटरसाइकिल गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकान के पास पड़ी हुई थी रामबहादुर गायब थे तब रामबहादुर की तलाश की तो रामबहादुर थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में ईंट के भट्टा के पास गांव से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर उनकी लाश सड़क किनारे पड़ी हुई थी बेटे का आरोप है की राम बहादुर की हत्या उनके भाई मुन्नालाल भतीजे नरेश , रमेश और मनोज ने की है तभी से चारो लोग फरार हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights