धरा के आभूषण हैं बृक्ष : डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा

WhatsApp-Image-2024-05-29-at-15.53.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत, बरेली के तत्वावधान में “घटती हरियाली और बढ़ता तापमान” विषयक गोष्ठी मेंप्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन गम्भीर चिंता का विषय है । पृथ्वी पर घटती हरियाली पर्यावरण असन्तुलन का मुख्य कारण है । इसलिए हम सब मिलकर अधिक से अधिक बृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें ।उन्होने कहा कि बृक्ष धरा के आभूषण होते हैं । हम अपनी धरा को हरा भरा रख कर ही उसके बढ़ते तापमान को कम कर सकते है ।प्रांतीय महामन्त्री डाॅ शशि बाला राठी ने कहा कि वृक्ष की अंधाधुन्ध कटाई के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा जो गम्भीर चिंता का विषय है । उन्होने कहा कि प्रकृति के साथ लगातार छेड़-छाड़ के हमें गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनपदीय मंत्री ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में एक बृक्ष को दस पुत्र के समान माना गया है । इसलिए हम सभी को अपने जीवन में कम से कम दस फलदार बृक्ष लगाना चाहिए।अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डाॅ एस पी मौर्य ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में आदि काल से ही प्रकृति के साथ रागात्मक सम्बन्ध रहे हैं । उन्होने कहा कि साहित्य परिषद के तत्वावधान में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभात नगर पार्क में पौधारोपण किया जाएगा ।गोष्ठी में वी सी दीक्षित, निरूपमा अग्रवाल, रोहित राकेश, डाॅ रवि प्रकाश शर्मा ,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और निर्भय सक्सेना ने भी विचार ब्यक्त किये।गीतकार कमल सक्सेना, मोहन चन्द्र पाण्डेय, रितेश साहनी और विमलेश दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित रचनाएं प्रस्तुत कर सब को भाव विभोर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन कवि रोहित राकेश ने किया । जनपदीय मंत्री ब्रजेश कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights