ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने बरेली में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया

WhatsApp-Image-2024-05-29-at-16.07.39
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने ‘डीपीएस बरेली’ में आयोजित ‘एमयूएन‘ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस कार्यक्रम में लगभग 26 सीबीएससी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा-12 के ‘उनीब हाशमी’ एवं ‘झील रस्तोगी’ ने अपनी बुद्धिमत्ता एवं वाकपटुता का परिचय देते हुए अपने-अपने प्रतिद्वद्धियों से लोहा मनवाया। प्रदत्त विषय पर दोनों ही प्रतियोगियों ने अपना-अपना पक्ष रखा एवं दोनों ही प्रतियोगी छात्रों ने अपनी बौद्धिकता को प्रमाणित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने प्रतियोगी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वचन दिए एवं अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार की स्पर्द्धाओं एवं संगोष्ठी आदि में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता ने भी उनके सराहनीय प्रयास व प्रशस्ति पत्र प्राप्त ‘उनीब हाशमी’ व ‘झील रस्तोगी’ को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने प्रतियोगी छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें जीवन में यूँ ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास, स्वनिर्भरता, एकता व समता की भावना का विकास होता है, जिससे की वे समाज के आदर्श नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करते है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights