बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी के रहने वाले फारुख मंसूरी ने बताया कि वो अपने पड़ोसी तौफीक पंखिया के साथ बसपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता था। उसे करीब 1 साल पहले तौफीक के गैर कानूनी कृत्यों के बारे में जानकारी हुई और पता चला कि तौफीक के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, और संपत्ति में गैर कानूनी तरीके से अर्जित की है। इसके बाद उन्होंने तौफीक का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल होकर छत्रपाल गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप को चुनाव लड़वाया। आरोप है कि तौफीक इसके बाद से ही उससे रंजिश मानने लगा। फारुख का आरोप है कि तौफीक द्वारा उसको धमकी दी जा रही है कि अगर भाजपा का साथ नहीं छोड़ा तो जान से मार दिया जाएगा। उसे तौफीक से लगातार जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।