दबंगो से परेशान महिला न्याय माँगने पहुंची एसएसपी ऑफिस

WhatsApp-Image-2024-05-28-at-21.18.23
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला पुराना शहर कांकर टोला निवासी शबाना बी पत्नी स्व० हामिद यार खां ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है, प्रार्थिनी का कहना है उसके पुत्र आदिल पार खां, फैसल यार खां, शाहरूख यार खाँ के विरूद्ध जीशान हसन पुत्र मरहूम हाफिज शफीकुल हसन ने पिछले सप्ताह एक तहरीर दी थी जो कि मनगढ़त थी प्रार्थिनी के बच्चों को फंसाने की साजिश थी। जिसमें समझौता नामा थाना बारादरी में आई०ओ० वकार अहमद चौकी कांकर टोला, के सामने दोनो पक्षों के लोगो के बीच 30 अप्रैल 2024 को हुआ था। जिसमें यह तय हो गया था कि इस समझौता के बाद कोई भी झगड़ा फसाद की तहरीर किसी के सामने थाना या चौकी में नहीं देगा। फिर भी इसके बाद विपक्षी ने प्रार्थिनी के बच्चो के विरूद्ध पुलिस की सांठगाठ से मिलकर प्रार्थिनी के बच्चों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया जिसमें संगीन से संगीन धाराये फर्जी तौर पर लगाई गयी है। प्रार्थिनी के बच्चो का कैरियर इसमे फंसने के बाद से खराब हो रहा है और प्रार्थिनी के घर में डर और भय का माहौल है विपक्षी जीशान हसन ऊंची रसूख रखता है और कहता है कि पुलिस मेरे जेब की है कहता है कि जब चाहुगा थाने से कोई भी मुकदमा किसी पर भी करा दूंगा। जीशान हसन के पीछे कुछ लोग बरगलाने वाले आरिफ हुसैन उर्फ अनीरा पुत्र स्वा० महमूद हुसैन मोहल्ला कांकर टोला निवासी है, हमेशा उकसाने में लगा रहता है। इसके बहकावे में आकर जीशान हसन कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकता है। इस बात से डर बना हुआ है प्रार्थिनी के बच्चों का जान और माल का नुकसान होने की सम्भावना है। अगर ऐसा हुआ तो नुकसान की जिम्मेदारी आरिफ उर्फ अनीस निवासी कांकर कांकर टोला, जीशान हसन के विरूद्ध की जाये। प्रार्थनी का कहना है इस मामले की जांच कराकर प्रार्थिनी की मदद करे और दोषियों के विरूद्ध गम्भीर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights