बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है ।महिला ने बताया की 21 मई को दोपहर लगभग 1:00 बजे बेटी के साथ बादशाह नगर की तरफ जंगल में ईंधन की लकड़ी लेने जा रही थी रास्ते में रेहान मिल गया मुझे अकेला देखकर मुझे पकड़ लिया अश्लील हरकत करने लगा मैंने विरोध किया मेरे कपड़े फाड़ दिए मुझे अर्धनग्न अवस्था में कर दिया बलात्कार करने की कोशिश की मैं जोर-जोर से चिल्लाई तब मेरी बेटी ने मुझे बचाया । रेहान जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया महिला ने थाने में शिकायत की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की मंगलवार को महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।