मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मतगणना की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

May 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने 04 जून 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मंडी समिति बदायूं में होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर मतगणना के दिन मतगणना परिसर में प्रतिबंध रहेगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आहूत बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने साफ सफाई, प्रकाश, सुरक्षा, खानपान की व्यवस्था, पास व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मतगणना कार्मिकों को गर्मी के मौसम की दृष्टिगत रखते हुए मतगणना केंद्र पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस के प्रबंधकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था तथा मतगणना उपरांत शील्ड ईवीएम बॉक्सों को मतगणना केंद्र से कलेक्ट परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस पर लाने के समय अधिग्रहित वाहनों पर आवश्यक उचित आर्म्ड एस्कॉर्ट लगवाने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने मतगणना हेतु पोस्ट बैलेट संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप जिलाधिकारी दातागंजन्यायायिक को निर्देशित किया तथा मतगणना हेतु पोस्ट बैलेट एवं ईटीपीवीएस संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया।उन्होंने हल्के नाश्ता व भोजन की व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया तथा क्लॉक रूम में व्यवस्था के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने मतगणना संबंधी विभिन्न तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एडीएम एफआर वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights