मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रंगदारी की आरोपी महिला से रिश्वत लेती अपराध निरीक्षक गिरफ्तार

May 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इस्लामनगर। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने थाना इस्लामनगर की अपराध निरीक्षक सिमरजीत कौर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अपराध निरीक्षक रंगदारी, धमकाने और आइटी एक्ट की आरोपी और दुष्कर्म पीड़िता से उसके मुकदमा में एफआर लगाने के बदले उससे दो लाख रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने एक लाख रुपये दे दिए थे लेकिन अपराध निरीक्षक और एक लाख रुपये की मांगकर पीड़िता पर दबाव बना रही थी। जिससे परेशान महिला ने बरेली की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। मंगलवार दोपहर टीम पहुंची और अपराध निरीक्षक को मौके से पकड़ा। थाना बिनावर ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपराध निरीक्षक के सब इंस्पेक्टर रहने के दौरान देश के चर्चित निठारी कांड में शिथिल विवेचना के चलते बर्खास्त हो चुकी हैं। एक साल के बाद वह सेवानिवृत्त होनी थी। थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 10 अप्रैल 2024 को थाना इस्लामनगर क्षेत्र निवासी रवेंद्र शर्मा पर दुष्कर्म और 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रवेंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद आरोपी रवेंद्र शर्मा की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और आइटी एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना मूल रूप से जिला मेरठ के मोती प्रयाग कॉलोनी निवासी सिमरजीत कौर थाना इस्लामनगर की अपराध निरीक्षक कर रही थीं। विवेचना के दौरान अपराध निरीक्षक को महिला के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके चलते मुकदमा में एफआर लगाने की तैयारी थी। तो अपराध निरीक्षक ने आरोपी महिला से एफआर लगाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की। महिला के अनुसार उसने अपराध निरीक्षक को एक लाख रुपये दिए थे लेकिन अपराध निरीक्षक शेष एक लाख रुपये के बाद ही मुकदमा में एफआर लगाने की बात कह रही थीं। महिला परेशान हो गई। जिसके चलते उसने बरेली एंटी करप्शन टीम से शिकायत की और पूरी बात बताई। एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम थाना इस्लामनगर पहुंची। महिला को 50 हजार रुपये लेकर अपराध निरीक्षक के पास थाने भेजा। जैसे ही अपराध निरीक्षक ने रुपये लिए वैसे ही टीम ने रंगे हाथ अपराध निरीक्षक को पकड़ लिया। अपराध निरीक्षक को थाना बिनावर ले जाया गया। जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights