सड़क पर दो बाघों की लड़ाई.. दहाड़ से सहमे राहगीर, इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

download-5-6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत।  टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र में मंगलवार को सुबह राहगीरों के वाहन के आगे दो बाघ भिड़ गए। बाघों के आपसी संघर्ष की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही डीएफओ मनीष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों बाघों को अलग किया। संघर्ष में एक बाघ के घायल होने की बात भी कही जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। घटना माधोटांडा खटीमा मार्ग पर मुस्तफाबाद और लालपुल के बीच की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अचानक दो बाघ मुख्य मार्ग पर आ गए। बाघों को देख मार्ग पर रुके राहगीरों को एक बाघ के कान की तरफ से खून टपकता दिखाई दिया। इसके बाद दोनों में फिर संघर्ष होने लगा। तेज दहाड़ के साथ बाघों का संघर्ष देख राहगीर भी दहशत में आ गए। किसी तरह जानकारी क्षेत्रीय वनकर्मियों को हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जानकारी के बाद डीएफओ मनीष सिंह मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ट्रैक्टर की मदद से बाघों को अलग किया गया। एक बाघ आगे की ओर निकल गया। जबकि दूसरा मार्ग के किनारे ही बैठ गया। करीब एक घंटा तक अफसर स्थिति को संभालते रहे। मार्ग पर किसी को रुकने नहीं दिया गया। स्थिति को देखते हुए डीएफओ मनीष सिंह ने निगरानी के लिए टीमें गठित कर जिम्मेदारी सौंपी। खटीमा मार्ग पर अधिक नजर रखने के निर्देश दिए हैं। रेस्क्यू ट्रैक्टर की मदद से वनकर्मी नजर बनाए हुए हैं।जिस क्षेत्र में बाघों का आपसी संघर्ष हुआ, उससे सटा कच्ची पटरी का इलाका भी है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कच्ची पटरी पर जंगल सफारी वाहन के घूमने पर मंगलवार के लिए रोक लगाई गई है। टीम को नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights