बड़े मंगल पर आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, चार, 11 और 18 जून को भी लागू रहेगी यह डायवर्जन व्यवस्था

Screenshot-2024-05-28-183329
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बड़े मंगल को लेकर आज नया एवं पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज तथा हनुमान सेतु मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अगले तीन बड़े मंगल चार, 11 व 18 जून को भी यहां डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक पर्व पर तीनों प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क करना होगा। सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज व सिटी बसें आदि पुरनियां और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला तथा आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनियां, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीम नगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जा सकेंगे।कैसरबाग, हजरतगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज, सिटी बसें आदि सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की ओर नहीं जा सकेंगे। ये सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाहिने डालीगंज और पुरनियां रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर जाएंगे।कुर्सी रोड की ओर से आने वाला सामान्य यातायात विष्णुपुरी काॅलोनी व हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहे से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जा सकेगा। यह हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग होकर जाएगा।आईटी चौराहे से रोडवेज, सिटी बसें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की ओर नहीं जा सकेंगी। ये अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पाॅलीटेक्निक से विष्णुपुरी होते हुए जाएंगी।सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से अलीगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सहारा टावर तिराहे से दाहिने 50 मीटर आगे तिराहे से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहे से दाएं निरालानगर ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।आईटी, निरालानगर की ओर से आने वाले कॉमर्शियल वाहन ऑटो, विक्रम, चार पहिया एवं दो पहिया वाहन आदि निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये निरालानगर तिराहे से बाएं चौराहा नंबर 8 से डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनियां होते हुए जा सकेंगे।छन्नी लाल चौराहे से कपूरथला की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह वायरलेस चौराहा, सेंट्रल बैंक होकर जा सकेगा। साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहा नहीं जा सकेगा। यह यातायात तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टावर होकर जाएगा।अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह अल्कापुरी ओबरब्रिज, चौराहा नंबर 8 होकर जाएगा।सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कटिंग से हनुमान सेतु की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह शालीमार कटिंग से दाएं होकर जाएगा।आईटी चौराहे की तरफ से सामान्य यातायात हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह डालीगंज पुल चौराहा, निशातगंज होते हुए जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights