मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

May 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में हिंदुस्तान स्काउट गाइड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित दो दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा ग्यारहवीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के पहले दिन छात्राओं को स्काउट गाइड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या शीबा खान द्वारा स्काउट फ्लैग फहराकर शिविर का शुभारम्भ किया गया। बरेली से आए जिला स्काउट प्रभारी वैभव गौर और उनके साथ आई प्रशिक्षिका कुमारी रश्मि और सोनम ने छात्राओं को मार्च पास्ट कराया और मीनार तथा विभिन्न प्रकार की रस्सी की गांठ बांधने का अभ्यास कराया। शिविर के अंतिम दिन झंडा बांधना, ताली बजाना, टेंट लगाना आदि चीजें सिखाई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों ने सुंदर तंबू का निर्माण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों के व्यंजन बनाकर रोमांच का अनुभव किया।स्कूल में चल रहे स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया।स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है और देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है ,हम आपातकाल में कैसे रहे, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख हमें इससे मिलती है। स्काउट एवं गाइड अनुशासित रहकर किसी भी परिस्थिति में दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। वे मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहकर सच्ची निष्ठा से कर्तव्य पूरा करता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights