पति ने पत्नी को बताया किन्नर, साली को देख बोला- यह ज्यादा खूबसूरत है

download-2-11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली।  के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने सुहागरात पर अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया, जिससे वह सदमे में आ गई। उसने दुल्हन को किन्नर बताते हुए हंगामा किया। उसकी पिटाई भी की। अगले दिन दुल्हन की बहन उसे विदा कराने आई तो पति की उस पर नीयत डोल गई। उसने साली के साथ छेड़खानी की। पीड़ित पक्ष की तरफ से इज्जतनगर थाने में तहरीर दी गई है। बिहारमान नगला निवासी युवती का निकाह भोजीपुरा क्षेत्र के निवासी युवक से इसी महीने हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल गई तो सुहागरात पर पति ने उसे किन्नर बताते हुए हंगामा कर दिया। उसने पत्नी के साथ संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने दुल्हन की पिटाई कर दी। दुल्हन ने फोन पर अपने मायके वालों को सूचना दी। अगले दिन मायका पक्ष के लोग उसे विदा कराने आए। उनके साथ दुल्हन की बहन भी साथ आई। साली को देख आरोपी बोला कि यह ज्यादा खूबसूरत है। आरोप है कि उसने अपनी साली से छेड़खानी कर दी। वहीं उसके पति और ससुराल वालों ने किन्नर से निकाह कराने की बात कहकर मायके वालों से झगड़ा किया। इस पर दोनों पक्षों ने दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल में दुल्हन के किन्नर होने की बात गलत निकली। इसके बाद पति और ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज देने से मना किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। निकाह के चार दिन में ही तलाक होने से लड़की का परिवार सदमे में है। आरोप है कि युवक पहले भी एक महिला को शादी करके छोड़ चुका है। इज्जतनगर थाने में दुल्हन पक्ष ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights