बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस सर्किट हाउस कालोनी निवासी आकाश पुत्र कुन्दन लाल कश्यप ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए मोटरसाइकिल वापस दिलाने की मांग की। आकाश में बताया दिनांक 17/18 मई को समय लगभग रात्रि 12:00 बजे डियुटी समाप्त करके अपनी मोटर साइकिल यूपी 25 डीजे -1909 से तम्बाकू लेने बरेली जंक्शन जा रहा था उसके बाद घर जाता । अरमान पुत्र चॉद निवासी जजेज कालोनी व अमन पुत्र पप्पू निवासी उक्त व पिद्दी पुत्र बब्लू निवासी जजेज कालोनी थाना कोतवाली के रहने वाले रास्ते मे मिले और मेरी गाडी पर यह कहकर बैठ गये कि हम भी स्टेशन की तरफ जा रहे है और जैसे ही मैं स्टेशन चौकी के पास पहुँचा और मै दुकान से तम्बाकू लेने के लिए अपनी गाडी से उत्तरा तो उक्त तीनो मेरी गाडी को लेकर फरार हो गये मैने इन लोगो से घर आकर गाडी वापस देने का अनुरोध किया तो उपरोक्त तीनो ने मुझसे गाडी देने के बावत 50 हजार रूपये की नाजायज रूप से मांग की। आकाश ने सोमवार को एसएसपी को तहरीर देकर एसपी मोटरसाइकिल दिलाने की और उन तीनों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।