प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बन रही 7 अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोजर

WhatsApp-Image-2024-05-27-at-18.56.37-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा नैनीताल रोड पर थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अन्तर्गत सिद्धि विनायक स्कूल के सामने ग्राम दोहना प्रीतमराय के पास 7 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।
पप्पू यादव द्वारा नैनीताल रोड ग्राम दोहना प्रीतमराय पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, विद्युत पोल, साइट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।सचिन एवं इरफान द्वारा नैनीताल रोड ग्राम दोहना प्रीतमराय पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था। इलयास द्वारा ग्राम दोहना प्रीतमराय पर लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। कौसर खॉ एवं श्री मुन्ने खॉ ग्राम दोहना प्रीतमराय के पास लगभग 09 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अजीम खॉ भोलू एवं श्री फैय्याज प्रधान द्वारा ग्राम दोहना प्रीतमराय के पास लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल, भूखण्डों का चिन्हांकन एवं साईट ऑफिस आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था।हाकिम खॉ द्वारा ग्राम दोहना प्रीतमराय प्राईमरी स्कूल के पास लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सीसी रोड, नाली, विद्युत पोल, भूखण्डों का चिन्हांकन एवं साईट ऑफिस आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। फैय्याज प्रधान द्वारा ग्राम दोहना प्रीतमराय के पास लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल, भूखण्डों का चिन्हांकन एवं साईट ऑफिस आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम -1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्तागण हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत अवर अभियन्तागण आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 07 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights