बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी नेभारतीय स्वाधीनता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए, नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी..पूर्व पार्षद महेश पंडित ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका थी. 1947 में स्वतंत्रता के बाद वो भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने, भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, जवाहरलाल नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे. पीसीसी सदस्य कांग्रेस एवं महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए पंडित नेहरू ने कृषि, शिक्षा, चिकित्सा के साथ भारत के मजबूत आर्थिक व औद्योगिक विकास किए. देश के प्रति पंडित नेहरू के समर्पण को सदैव याद किया जाएगा. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में, पूर्व पार्षद महेश पंडित, पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता योगेश जौहरी , महासचिव फिरोज खान, नदीम भाई, ताहिर भाई, गौहर साहब, शनि भारद्वाज, मनोज रस्तोगी, आशीष भारद्वाज, गौरव भारद्वाज, आदि लोगों उपस्थित रहे।