ऑडिशन में बिखरा फैशन का जलवा और आवाज़ का जादू

WhatsApp-Image-2024-05-27-at-17.32.23-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मिस्टर, मिस, मिसेज एंड किड्स सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2024 के ऑडिशन में बहुत ही खूबसूरत नजारा शहर के डाइस कैफे में देखने को मिला जहां बरेली के अलावा शाहजहांपुर, आंवला, रामनगर, नैनीताल, फरीदपुर, बदायूँ, पीलीभीत, नवाबगंज एवं काशीपुर आदि के बच्चों और युवाओं ने अपनी अदाओं से जलवा बिखरते हुए कैटवॉक किया, आवाज़ का जादू बिखेरा और डांस से कायल किया। कार्यक्रम आयोजक सिमरन शर्मा ने बताया कि इसका फिनाले जून में होगा और इसमें तीन कैटेगरी मॉडलिंग, डांसिंग, सिंगिंग है। इसमें मुख्य भूमिका में शो की आयोजक सिमरन शर्मा उनकी माता सपना शर्मा रहीं। ऑडिशन में तीनो कैटेगरी में कुल 72 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसका फाइनल जून में बरेली में होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक सिमरन शर्मा ने बताया कि छोटे-छोटे शहरो और कस्बों में छुपी प्रतिभाओं को मंच देकर उभरने का कार्य उनकी संस्था द्वारा किया जा रहा है। जहां प्रतिभागियों को उनकी रुचि की बारीकियां को विस्तार से समझाया जाता है। जिससे उनका हुनर और उभर सके। फिनाले से एक दिन पहले प्रतिभागियों की प्रोफाइल बनाने के लिए पोर्टफोलियो शूट करवाया जाता है। एबी प्रोडक्शन के सदस्य एक्टर और मॉडल बहार हुसैन बताया कि यह कार्यक्रम एबी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा आयोजित किया गया है जो अब तक बरेली में अच्छे लेबेल काफी शो करा चुकी हैं और यहां से निकलकर मॉडल नेशनल लेवल तक परफॉर्म कर रहे हैं, साथ ही कुछ ऐड शूट के लिए भी सेलेक्ट हुए हैं। ऑडिशन में सिलेक्ट हुए कंटेस्टं को बरेली फिनाले में परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। मॉडल्स, सिंगर्स और डांसर्स ने बढ़-चढ़कर ऑडिशन दिए। कार्यक्रम में टीम मेंबर आलिया सिद्दीकी, ऋषभ शर्मा, ज़ुबैर, अरमान, शोएब, जावेद, अनन्या एवं अरमान रज़ा का विशेष सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights