बरेली। जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने बाली महिला को उसके पति ने किन्नर बताकर साथ रखने से इंकार कर दिया। महिला ने इस बाबत थाना इज्जतनगर में तहरीर दी परंतु कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित महिला ने सामाजिक संगठन की मदद ली वहीं सामाजिक संगठन की अध्यक्षता के साथ आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। मामला कुछ इस तरह है कि बीती 19 मई को फरीदा पुत्री शाकिर उद्दीन का निकाह इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बिहार मान नगला के रहने वाले मुस्ताक से हुआ था। वहीं अगले ही दिन मुस्ताक ने अपनी पत्नी को किन्नर बताना शुरू कर दिया और कहा कि वो उसकी छोटी बहन से निकाह करेगा। आरोप है कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ भी की। किन्नर बताने के आरोप लगाए गए और मुस्ताक ने अपनी पत्नी का दो-दो अस्पतालों में चेकअप कराया जहां पर उसे संपूर्ण महिला बताया गया। परंतु मुस्ताक फरीदा को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। इस बाबत फरीदा ने नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति सामाजिक संस्था की अध्यक्ष यासमीन जहां से मुलाकात की जिसके बाद यासमीन जहां ने थाना इज्जतनगर में फरीदा के साथ पहुंचकर तहरीर दी ,मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फरीदा ने यासमीन जहां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पति मुस्ताक पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।